वर्तमान खंड: :मॉडल
पाठ यात्रायें और पवित्रता
:एक और छात्र गिनें जिस ने इस पाठ को पूरा किया है
इंसान निवास में इक़ामत की हालत में तथा अपने आस पास ज़रूरियात की चीज़ें आसानी से पा लेता है। बर ख़िलाफ़ इस के सफ़र तथा यात्राओं में हालात बदल जाते हैं। अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु बयान करते हैं कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः “सफ़र अज़ाब का एक टुकड़ा है जो तुम्हारे मुसाफ़िर को उस के खाने, पीने और सोने से रोक देता है। लिहाज़ा जब तुम में से कोई अपने सफ़र से अपना मक़सूद पूरा कर ले तो उसे चाहिये कि अपने घर लौटने में जल्दी करे।” {बुख़ारीः 1804, 3001, 5429, मुस्लिमः 1927} चुनांचि जो लोग यात्रा पर जाते हैं उन्हें पवित्रता और अन्य मामलों के बारे में जानना चाहिए, जिन में से:
जिन जगहों पर लोग अक्सर आते हैं, जैसे छाया, पेड़, या बैठने के लिए तैयार किए गए स्थानों वग़ैरा में क़ज़ा-ए-हाजत करना और उन्हें प्रदूषित करना हराम है।
विद्वानों ने कहा कि अगर वह बयाबान वग़ैरा में हो और क़ज़ा-ए-हाजत का इरादा करे, तो उस के लिए नरम जगह की तलाश करना वांछनीय है, ताकि मूत्र संदूषण से सुरक्षित रहे और छीटों से बच सके। इस लिए वह कठोर जमीन तथा हवा के झोंकों से परहेज़ करे।
2- क़ज़ा-ए-हाजत के दौरान छुप जाना
और अब्दुल्लाह बिन जाफ़र रज़ियल्लाहु अन्हु की हदीस में है, वह नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के संबंध में फ़रमाते हैंः “आप को क़ज़ा-ए-हाजत के वक़्त टीले की या खजूर के दरख़्तों की आड़ पसंद थी।” {मुस्लिमः 342} और एक दूसरी हदीस में है किः “आप जब क़ज़ा-ए-हाजत का इरादा फ़रमाते तो अपने कपड़े न उठाते यहाँ तक कि ज़मीन से क़रीब हो जाते।” {अबू दाऊदः 14} कयोंकि इस में सतर पोशी है।
तयम्मुम नमाज़ अदा करने के लिए तहारत हासिल करने की क़िस्मों में से एक क़िस्म है, जब पानी न हो, या इस का उपयोग करने में असमर्थता हो। इस का तरीक़ा यह है: मुसलमान अपने हाथों से जमीन की मिट्टी पर मारे, फिर उन से अपने चेहरे का मसह करे, फिर अपने बायें हाथ से दायें हाथ की हथेली का मसह करे, फिर अपने दायें हाथ से बायें हाथ की हथेली का मसह करे।
मोज़ों पर मसह करनाः अर्थात व्यक्ति पैर ढँकने वाला चमड़े का जूता या मोज़ा या जुराब आदि छोटी बड़ी दोनों नापाकी से पाक हो कर पहना हो। अतः जब वह वुज़ू करते हुये अपने सर का मसह कर ले, तो पैरों को धुलने के लिए मोज़ों को निकालने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि वह उन के ऊपर से अपने पैरों के ऊपरी भाग का मसह कर ले।