वर्तमान खंड: :मॉडल
पाठ नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सीरत तथा जीवनी (1)
:एक और छात्र गिनें जिस ने इस पाठ को पूरा किया है
मुसलमान के लिए नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की जीवनी के विवरण से परिचित होना आवश्यक है, ताकि वह जीवन के सभी पहलुओं में आप का अनुकरण कर सके, क्योंकि उन की जीवनी इस्लाम और उस के कानून के प्रावधानों का व्यावहारिक अनुप्रयोग (शरीअते इस्लाम के अहकामात की अमली ततबीक़) है। अल्लाह तआला ने फ़रमायाः ﴿لَقَدْ كَانَ لَكُمْ فِي رَسُولِ اللَّهِ أُسْوَةٌ حَسَنَةٌ لِمَنْ كَانَ يَرْجُو اللَّهَ وَالْيَوْمَ الْآخِرَ﴾ [الأحزاب: 21]. “यक़ीनन तुम्हारे लिए रसूलुल्लाह में उम्दा नमूना (मौजूद) है, हर उस शख़्स के लिए जो अल्लाह तआला की और क़ियामत के दिन की उम्मीद रखता है।” {अल्अहज़ाबः 21}.
1- आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का वंश परिचय
2- आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के वालेदैन (पिता माता)
3- आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की वलादत (जन्म)
4- आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की रज़ाअत (दूध पीना)
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की परवरिश तथा आप की जवानी
बेसत (नुबुव्वत मिलने) से पहले आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का मशग़लाः
बेसत से पहले रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का जीवन एक नेक और सम्मानजनक जीवन था, जिस में आप के लिए कोई झूठ नहीं जाना गया और कोई चूक शुमार नहीं की गई। अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पले बढ़े इस हाल में कि अल्लाह तआला ने आप को अपने हिफ़्ज़ व अमान में घेर रखा था और जाहिलियत की गंदगी से सुरक्षित रखा था, यहाँ तक कि आप शिष्टता में अपनी क़ौम के लोगों में सब से अच्छा बन गये, चरित्र में सब से अच्छा, वंश में सब से मानी, पड़ोस में सब से अफ़ज़ल, शालीनता में सब से बड़ा, वचन में सब से सच्चा, अमानत में सब से अज़ीम, और उन में सब से ज़्यादा अश्लीलता और अनैतिकता से दूर, यहाँ तक कि आप उन के नज़दीक "सादिक़ और अमीन यानी ईमानदार और वफादार" के लक़ब से मशहूर हो गये।