वर्तमान खंड: :मॉडल
पाठ इंसान कैसे इस्लाम में प्रवेश करे
शहादतैन यानी दोनों साक्ष्य यह हैं
इंसान का इस्लाम में प्रवेश करने का मुहूर्त (पल) उस की जीवन का सब से सुनहरा मुहूर्त है। और यह उस की हक़ीक़ी पैदाइश (वास्तविक जन्म) है जिस के बाद उसे इस संसार में अपने वुजूद (अस्तित्व) के सबब का ज्ञान होता है। और उस के दीने इस्लाम में प्रवेश करने के साथ ग़ुस्ल करना और पूरे जिस्म में पानी बहाना मशरू (विधि सम्मत) है। पस जिस प्रकार उस ने शिर्क व नाफ़रमानी से अपने बातिन को पाक पवित्र किया उसी प्रकार उस के लिए मुस्तहब है कि अपने ज़ाहिर को पानी से ग़ुस्ल कर के पाक करे।
नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अपने एक सहाबी को -जो कि अरब के सरदारों में से थे- ग़ुस्ल करने का हुक्म दिया जब उन्हों ने इस्लाम में प्रवेश करने का इरादा किया। {बैहक़ीः 837}
और जिस का यह हाल हो उसे चाहिये कि वह हर मुमकिन कोशिश कर के अपने इस तौबा की हिफ़ाज़त करे, ताकि (कहीं ऐसा न हो कि) शैतान के मक्र व फ़रेब में फंस कर फिर गुनाहों की तरफ़ पलट जाये।
इंसान इस्लाम में प्रवेश करता है जब वह दोनों साक्ष्य यानी शहादतैन (अश्हदु अल्ला इलाह इल्लल्लाह व अश्हदु अन्न मुहम्मदर रसूलुल्लाह) का इक़रार करे, इस हाल में कि वह उस के अर्थ से वाक़िफ़ हो और उस पर ईमान व यक़ीन रखते हुये उस की दलालतों और तक़ाज़ों (मांगों) पर अमल पैरा हो।
तौबा
तौबा का अर्थः अल्लाह की तरफ़ रुजू करना तथा लौटना। पस हर वह शख़्स जो अपनी नाफ़रमानी और कुफ़्र से बाज़ आते हुये सच्चे दिल से अल्लाह की तरफ़ लौटे, तो वह तौबा करने वाला है।
तौबा के सहीह होने की शर्तेंः
तौबा पर जमे रहने के स्टेप्स तथा पदक्षेपः
तौबा के बाद क्या?
जब इंसान तौबा कर के रुजू करे तो बेशक अल्लाह तआला उस के तमाम गुनाहों को माफ़ फ़रमा देगा चाहे वह कितने भी अज़ीम तथा विराट व विशाल हों। क्योंकि उस की रहमत हर चीज़ पर छाई हुई है। जैसा कि उस का इरशाद हैः {قُلْ يَا عِبَادِيَ الَّذِينَ أَسْرَفُوا عَلَى أَنْفُسِهِمْ لَا تَقْنَطُوا مِنْ رَحْمَةِ اللَّهِ إِنَّ اللَّهَ يَغْفِرُ الذُّنُوبَ جَمِيعًا إِنَّهُ هُوَ الْغَفُورُ الرَّحِيم} (الزمر: 53). “(ऐ नबी! मेरी तरफ़ से) कह दें कि ऐ मेरे बंदो! जिन्हों ने अपनी जानों पर ज़्यादती की है तुम अल्लाह की रहमत से नाउम्मीद न हो जाओ, यक़ीनन अल्लाह सारे गुनाहों को माफ़ कर देगा, बेशक वह बड़ी बख़शिश और बड़ी रहमत वाला है।” {अज़्ज़ुमरः 53}
पस मुस्लिम सही और सच्ची तौबा के बाद ऐसा हो जाता है गोया उस के खाता में कोई पाप नहीं है, बल्कि सच्चे रूजू करने वालों और कमा हक़्क़हू पशीमानों को ख़ुसूसी इम्तियाज़ों (यथायथ अनुतापीयों को विशेष प्रतिदानों) से नवाज़ते हुये उन के गुनाहों को नेकीयों में बदल देता है। जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमायाः {إِلَّا مَنْ تَابَ وَآَمَنَ وَعَمِلَ عَمَلًا صَالِحًا فَأُولَئِكَ يُبَدِّلُ اللَّهُ سَيِّئَاتِهِمْ حَسَنَاتٍ وَكَانَ اللَّهُ غَفُورًا رَحِيمً} (الفرقان: 70). “सिवाय उन लोगों के जो तौबा करें और ईमान लायें और नेक काम करें, ऐसे लोगों के गुनाहों को अल्लाह नेकीयों से बदल देता है, अल्लाह बख़्शने वाला मेहेरबानी करने वाला है।” {अलफ़ुर्क़ानः 70}
जिस के नज़दीक अल्लाह और उस के रसूल की महब्बत ही सब से अज़ीम महब्बत हो, और दूसरों से उतनी मिक़दार महब्बत करे जितनी मिक़दार उन में अल्लाह की क़ुरबत व निकटता और उन के दीन व इस्लाम की सेहत व शुद्धता हो। और वह अपने साबिक़ कुफ़्र व शिर्क की ओर पलटने को इस तरह नापसंद करने लगे जिस तरह आग में डाले जाने को नापसंद करता है, तो वह उस वक़्त अपने दिल में ईमान की मिठास और लज़्ज़त को पा लेता है। और वह इस तरह से कि वह अल्लाह के साथ लगाव का अनुभव करता है, और उस की शरीअत से तथा उस पर उस की नेमते हिदायत से शांति व सआदत महसूस करता है। जैसा कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः “तीन ख़सलतें ऐसी हैं जिस में वह हूंगी वह उन की बदौलत ईमान की लज़्ज़त और मिठास महसूस करेगाः यह कि अल्लाह और उस का रसूल उसे उन के अलावा हर चीज़ से ज़्यादा महबूब हो। और यह कि वह किसी आदमी से सिर्फ़ अल्लाह के लिए महब्बत रखे। और यह कि वह दोबारा कुफ़्र में लौटने को बाद इस के कि अल्लाह ने उस को उस से बचा लिया उस तरह बुरा समझे जैसे आग में डाले जाने को वह बुरा समझता है।” {बुख़ारीः 21, मुस्लिमः 43}
दीन को मज़बूती से थामे रहना और उस में आने वाली तक्लीफ़ों पर सब्र करनाः
जब कोई किसी क़ीमती ख़ज़ाने का मालिक होता है तो वह उसे खिलवाड़ों तथा चोरों के हाथों से बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है, और उसे तमाम प्रभाव डालने वाली चीज़ों से सूरक्षा करता है। और इस्लाम कुल मानवता के लिए सब से अज़ीम और अनमोल उपहार है। वह केवल कोई ख़्याली प्लान या मशग़ला और व्यापार नहीं है कि इंसान जब चाहे और जैसे चाहे उसे अंजाम दे, बल्कि वह एक धर्म है जो हरकात व सकनात (गतिविधि और ठहराव) के साथ पूरी ज़िंदगी पर नियंत्रण (कंट्रोल) करता है। और यही सबब है कि अल्लाह तआला ने अपने रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को मज़बूती से इस्लाम और क़ुरआन को थामने का तथा इस संबंध में तनाज़ुल (समझौता) न करने का निर्देश दिया, क्योंकि आप सीधी राह पर हैं। जैसा कि इरशाद फ़रमायाः {فَاسْتَمْسِكْ بِالَّذِي أُوحِيَ إِلَيْكَ إِنَّكَ عَلَى صِرَاطٍ مُسْتَقِيم} (الزخرف: 43). “पस जो वह्य आप की तरफ़ की गई है उसे मज़बूत थामे रहें, बेशक आप सीधी राह पर हैं।” {अज़्ज़ुख़रुफ़ः 43}
एक मुस्लिम को इस्लाम लाने के बाद आने वाली आपदाओं पर ग़मज़दा तथा दुःखित नहीं होना चाहिये। क्योंकि इम्तिहान व आज़माइश में यह अल्लाह का निज़ाम है। और हम से बेहतर लोगों को सख़्त तरीन आज़माइशों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्हों ने सब्र व तहम्मुल से काम लिया और जिहाद किया। पस यह हैं अम्बिया किराम अलैहिमुस्सलाम की जमाअत जिन के क़िस्से अल्लाह ने हमें बयान किये और बेगानों से पहले अपनों द्वारा उन के ऊपर किस तरह अज़माइशों के अंबार टूट पड़े। मगर अल्लाह की राह में आई हुई इन मुसीबतों में न तो वह कमज़ोर पड़े और न ही परिवर्तन परिवर्धन किया (तग़ईर व तब्दील की)। पस यह अल्लाह की तरफ़ से आप के ईमान की सच्चाई और आप के यक़ीन की मज़बूती का इम्तिहान है। लिहाज़ा आप इस इम्तिहान में खरा उतरने की कोशिश करें, इस दीन को मज़बूती से थामे रहें और अल्लाह तआला से दुआ करें जैसे नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बकसरत यह दुआ किया करते थेः "يا مقلب القلوب ثبت قلبي على دينك" (الترمذي 2140) “ऐ दिलों के फेरने वाले! मेरे दिल को अपने दीन पर अटल रख।” {तिर्मिज़ीः 2140}
اختر مستوى الشرح المناسب لك
يحتوي الدرس الآن على طبقات اختيارية تساعدك على المراجعة السريعة أو التعمق دون مغادرة الدرس.
- الملخص: نظرة سريعة في نحو دقيقة.
- الأساسي: محتوى الدرس الأصلي وهو المسار المعتمد للتقدم.
- المتعمق: تفاصيل إضافية اختيارية عند توفرها.
تقدمك وإكمال الدرس يعتمدان دائما على صفحات المستوى الأساسي.