वर्तमान खंड: :मॉडल
पाठ मुहम्मदर् रसूलुल्लाह की शहादत का अर्थ
रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ख़बरों की तसदीक़ (पुष्टि) करना, आप के हुक्मों को बजा लाना (आज्ञा पालन करना) तथा मना कर्दा चीज़ों से परहेज़ करना, और आप की शरीअत, तालीमात व शिक्षा के मुताबिक़ अल्लाह की इबादत करना। और यह निम्नोक्त बातों को शामिल हैः
1- जो ख़बरें रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दी हैं सारे मैदानों (क्षेत्रों) में उन की तसदीक़ करना, और उन में सेः
2- रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के हुक्मों को बजा लाना तथा मना कर्दा चीज़ों से परहेज़ करना, और यह कई चीज़ों को शामिल हैः
3- हम नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की लाई हुई शरीअत के मुताबिक ही अल्लाह की इबादत करें। और यह उन चंद चीज़ों को शामिल है जिन पर ज़ोर देना वाजिब हैः
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की इक़्तिदा (अनुसरण) करना
रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हमारे लिए नमूना और मॉडल (आदर्श) हैं। और बंदा अपने रब से उस वक़्त क़रीब होता है तथा अपने मौला के पास उस के दर्जे बुलंद होते हैं, जब वह नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सुन्नत की इक़्तिदा और आप के तौर तरीक़े -जैसे आप के अक़्वाल व अफ़्आल और मुवाफ़क़ा व तक़रीर (कथनी व करनी और सम्मति व समर्थन)- की पाबंदी ज़्यादा करता है। अल्लाह तआला ने फ़रमायाः (قُلْ إِنْ كُنْتُمْ تُحِبُّونَ اللهَ فَاتَّبِعُونِي يُحْبِبْكُمُ اللهُ وَيَغْفِرْ لَكُمْ ذُنُوبَكُمْ وَاللهُ غَفُورٌ رَحِيم) (آل عمران: 31). “कह दीजिये कि अगर तुम अल्लाह से महब्बत रखते हो तो मेरी ताबेदारी करो ख़ुद अल्लाह तुम से महब्बत करेगा और तुम्हारे गुनाह माफ़ फ़रमा देगा और अल्लाह बड़ा बख़्शने वाला मेहेरबान है।” {आलि इम्रानः 31}
इस्लामी शरीअत कामिल है
रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने दीन और शरीअतों को बिला किसी कमी के पूरे तौर पर पहुँचा दिया है। अतः किसी के लिए किसी ऐसी इबादत का ईजाद करना जायज़ नहीं है जिसे हमारे लिए रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने मशरू (शरीअत सम्मत) नहीं किया है।
अल्लाह की शरीअत हर ज़मान व मकान के लिए फिट और मुनासिब है
दीन के वह अहकामात और शरीअतें (विधि विधान) जो अल्लाह की किताब और रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सुन्नत में मज़कूर हैं हर ज़मान व मकान के लिए फिट और मुनासिब हैं। क्योंकि बशर की मसलहतों (मानव की हितों) को उस से ज़्यादा कोई नहीं जानता जिस ने उन को पैदा किया तथा उन्हें अदम से वुजूद (अनस्तित्व से अस्तित्व) में लाया।
अमल का सुन्नत के मुताबिक़ होना
किसी भी इबादत के क़बूल होने के लिए ज़रूरी है कि उस में अल्लाह के लिए नीयत ख़ालिस हो और वह उस तरीक़े के मुताबिक़ हो जो हमारे लिए रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने मुक़र्रर फ़रमाया है। जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमायाः (فَمَنْ كَانَ يَرْجُو لِقَاءَ رَبِّهِ فَلْيَعْمَلْ عَمَلًا صَالِحًا وَلَا يُشْرِكْ بِعِبَادَةِ رَبِّهِ أَحَدًا) (الكهف: 110). “पस जिसे भी अपने रब से मिलने की आर्ज़ू हो उसे चाहिये कि नेक अमल करे और अपने रब की इबादत में किसी को भी शरीक न करे।” {अलकह्फ़ः 110} नेक अमल यानी ऐसा अमल जो दुरुस्त हो नीज़ नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सुन्नत के मुताबिक़ हो।
दीन व शरीअत में नई ईजाद हराम है
अल्लाह तआला की इबादत की ग़र्ज़ से जो व्यक्ति कोई ऐसा अमल ईजाद करे जो नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सुन्नत में से न हो -जैसे शरई तरीक़ा के ख़िलाफ़ कोई नमाज़ ईजाद करे- तो वह आप के हुक्म का मुख़ालिफ़ है, नीज़ वह इस अमल के कारण गुनाहगार है और उस का यह अमल मर्दूद (प्रत्याख्यात व वर्जित) है। जैसा कि अल्लाह तआला ने फ़रमायाः (فَلْيَحْذَرِ الَّذِينَ يُخَالِفُونَ عَنْ أَمْرِهِ أَنْ تُصِيبَهُمْ فِتْنَةٌ أَوْ يُصِيبَهُمْ عَذَابٌ أَلِيم) (النور: 63). “सुनो जो लोग रसूल के हुक्म की मुख़ालफ़त करते हैं उन्हें डरते रहना चाहिये कि कहीं उन पर कोई ज़बरदस्त आफ़त न आ पड़े या उन्हें दर्दनाक अज़ाब न पहुँचे।” {अन्नूरः 63} और रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः "من أحدث في أمرنا هذا ما ليس منه فهو رد" (البخاري 2550، مسلم 1718). “जिस ने हमारे इस अम्र यानी शरीअत में नई चीज़ ईजाद किया जो उस में से नहीं है तो वह मर्दूद है।” {बुख़ारीः 2550, मुस्लिमः 1718}
ईमान का एक लाज़िमी हिस्सा है कि मुमिन के नज़दीक अल्लाह और उस के रसूल तमाम चीज़ों से ज़्यादा महबूब हूँ। जैसा कि नबी रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः "لا يؤمن أحدكم حتى أكون أحب إليه من والده وولده والناس أجمعين". (البخاري 15، مسلم 44). “तुम में से कोई मुमिन नहीं हो सकता यहाँ तक कि मैं उस के नज़दीक उस के वालिद, उस की औलाद और तमाम लोगों से ज़्यादा महबूब बन जाऊँ।” {बुख़ारीः 15, मुस्लिमः 44}
اختر مستوى الشرح المناسب لك
يحتوي الدرس الآن على طبقات اختيارية تساعدك على المراجعة السريعة أو التعمق دون مغادرة الدرس.
- الملخص: نظرة سريعة في نحو دقيقة.
- الأساسي: محتوى الدرس الأصلي وهو المسار المعتمد للتقدم.
- المتعمق: تفاصيل إضافية اختيارية عند توفرها.
تقدمك وإكمال الدرس يعتمدان دائما على صفحات المستوى الأساسي.